मनोरंजन

चर्चा में उर्फी जावेद का एयरपोर्ट लुक, लोगों की नहीं हट रही नजर

jantaserishta.com
5 April 2022 2:05 PM IST
चर्चा में उर्फी जावेद का एयरपोर्ट लुक, लोगों की नहीं हट रही नजर
x

नई दिल्ली: ...लो आ गईं उर्फी जावेद अपना नया लुक लेकर. अगर आप उर्फी के नए लुक का इंतजार कर रहे थे तो खुश हो जाइए, क्योंकि एक्ट्रेस का एयरपोर्ट से नए लुक में एक नया वीडियो सामने आया है. इस बार उर्फी फ्लोरल ड्रेस में फैंस को समर फैशन गोल्स देती हुई नजर आ रही हैं.

उर्फी जावेद साड़ी के बाद अब एयरपोर्ट पर शॉर्ट ड्रेस में अपने जलवे बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंटेड ब्रालेट के साथ मैचिंग प्रिंटेड स्कर्ट पहना है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक, आईलाइनर और मस्कारा के साथ अपने मेकअप को फाइनल टच दिया है. बालों में उर्फी ने हाई बन बनाया हुआ है.
वीडियो में उर्फी अपने नए लुक में पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं. नए सिजलिंग लुक में उर्फी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. कई यूजर्स उर्फी से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वो एयरपोर्ट आकर जाती कहां हैं. एक यूजर ने लिखा- देश जानना चाहता है कि उर्फी एयरपोर्ट आकर जाती कहां हैं.
एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने सुना है उर्फी जावेद सिर्फ फोटो खिंचवाने एयरपोर्ट जाती हैं. एक दूसरे यूजर ने उर्फी को ट्रोल करते हुए लिखा- हमको बुखार आ रहा है, ये देखकर.
उर्फी जावेद अपने आप में ही एक फैशन डीवा बन चुकी हैं. उर्फी के रिवीलिंग और सुपर सिजलिंग लुक्स देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं अब तो कई सेलेब्स भी उनपर निशाना साधने लगे हैं. लेकिन उर्फी जावेद को किसी ट्रोलिंग से कुछ फर्क नहीं पड़ता है. बेबाक और बिंदास उर्फी लगातार अपने बोल्ड फैशन से सुर्खियां बटोर रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story