मनोरंजन

उर्फी जावेद ने पहनी मिनी स्कर्ट, इवेंट की नई तस्वीर वायरल

Nil dhankar
25 Nov 2021 1:44 PM IST
उर्फी जावेद ने पहनी मिनी स्कर्ट, इवेंट की नई तस्वीर वायरल
x

उर्फी जावेद इन दिनों अगर सुर्खियों में आती हैं, तो इसकी बड़ी वजह उनके रिवीलिंग और बोल्ड कट के कपड़े हैं। ये हसीना जब मुंबई में हुए एक इवेंट में शरीक हुई, तो वहां भी रेड कार्पेट पर उन्हें सुपर सेक्सी कट वाले क्लोद्स में देखा गया। हालांकि, सेम सिटी में हुए एक और इवेंट में जब दो बच्चों की मां और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा स्टाइलिश लुक में शरीक हुईं, तो उनकी तस्वीरें उर्फी के मुकाबले ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आईं।

अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी उर्फी ने अपने लिए ऐसे कपड़े चुने थे, जो हद से ज्यादा बोल्ड कट वाले थे। उन्होंने पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन का शिमरी स्कर्ट-टॉप सेट पहना था। जैकेट स्टाइल टॉप में बिशप स्लीव्स थीं और इसकी लेंथ शॉर्ट रखी गई थी। इसमें फ्रंट पर बटन्स की जगह थ्रेड डीटेल थी, जिससे दोनों साइड अटैच्ड थे। ये टॉप उर्फी के मिड्रिफ को फ्लॉन्ट कर रहा था।

हुडी टॉप के साथ मैचिंग की शॉर्ट लेंथ स्कर्ट थी, जिसमें लेग पोर्शन पर लॉन्ग स्लिट दी गई थी। उर्फी ने फुटवेअर में सिल्वर शिमरी हील्स चुनी थीं। वहीं उन्होंने जूलरी को मिनिमल रखते हुए गले में चेन और पेंडेंट वेअर किया था। इस बाला ने अपने फुल मेकअप के साथ लंबे बालों को वेव्स में स्टाइल किया था। ये पूरा अवतार उन्हें हमेशा की तरह ही सुपर सेक्सी बना रहा था।





Next Story