मनोरंजन

Urfi Javed ने बैकलेस ड्रेस पहन बालों में लटकाया बैग, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Rounak Dey
1 May 2023 3:55 PM IST
Urfi Javed ने बैकलेस ड्रेस पहन बालों में लटकाया बैग,  यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
x
कटआउट ब्लाउज के साथ पहनी थी। उन्होंने थ्रोबैक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
उर्फी जावेद को उनके कपड़ों की वजह से जाना जाता है। जब से वह 'बिग बॉस ओटीटी' से निकली हैं वह लोकप्रिय हो गई हैं। अब उनके आउटफिट हर किसी का ध्यान खींचते हैं। वह किसी भी चीज से अपनी ड्रेस तैयार कर सकती हैं। रविवार को उर्फी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह बोल्ड लुक में दिखीं। बैकलेस ड्रेस के साथ उन्होंने मेकअप के पाउच को बालों पर लटका रखा है। उर्फी ने अपनी यह ड्रेस साड़ी से तैयार की है। उर्फी ने बताया कि उन्होंने यह साड़ी पिछले साल कटआउट ब्लाउज के साथ पहनी थी। उन्होंने थ्रोबैक वीडियो भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
साड़ी से तैयार किया उर्फी ने ड्रेस


टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम लेते ही उनके ड्रेसिंग और फैशन सेंस की बात होने लगती है। उर्फी जावेद जब भी सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं तो लोगों को कुछ नया देखने को मिलता है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने फोटोज और वीडियो को शेयर किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। उर्फी जावेद की पोस्ट पर हमेशा की तरह जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। आइए देखते हैं कि उर्फी जावेद इस बार क्या नया प्रयोग किया है।

पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंट वाले ड्रेस में उर्फी पोज दे रही हैं। उन्होंने अपने बालों को बन बनाया है और पीछे एक छोटा सा बैग लगाया है। उर्फी ने ड्रेस से मैच करता हुआ पिंक कलर की ईयररिंग्स पहनी है। उर्फी ने दो तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह बैग से लिपस्टिक लगाकर निकालती हैं और फिर उसे वापस बैग में रख देती हैं। कैप्शन के साथ उन्होंने बताया कि यह पुरानी साड़ी से तैयार किया गया है।
क्या बोले यूजर्स
उर्फी के पोस्ट पर एक यूजर ने कहा, 'मैंने तो पहले ही कहा था धरती पर एलियन आ चुके है, पर कोई मानता ही नहीं था। अब भुगतो।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'इसको ये आइडियाज कहां से आते हैं।' एक ने कहा, 'ऐसी टिप्स नहीं चाहिए।' एक यूजर कहते हैं, 'इस नमूने को क्या नाम दूं।'
Next Story