मनोरंजन

सिल्क क्रॉप शर्ट टाइप टॉप में उर्फी जावेद हुईं स्पॉट, ड्रेस में ऐसे जगह दिखा कट देखकर लोग भड़के

jantaserishta.com
14 Dec 2021 5:14 PM IST
सिल्क क्रॉप शर्ट टाइप टॉप में उर्फी जावेद हुईं स्पॉट, ड्रेस में ऐसे जगह दिखा कट देखकर लोग भड़के
x

एक्ट्रेस उर्फी जावेद पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' से इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं. वह जहां भी जाती हैं, जो भी करती हैं, सब कुछ पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाता है. उर्फी जावेद की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि उनकी एक इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है.

उर्फी भले ही ज्यादा प्रोजेक्ट्स में दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक्स से उर्फी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उर्फी जावेद को मुंबई में स्पॉट किया गया.
दरअसल, वह एक फोटोशूट में व्यस्त थीं. इस दौरान उर्फी पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं. उर्फी जावेद के आउटफिट की बात करें तो वह हर बार की तरह इस बार भी बेहद अलग और खास नजर आया. लेकिन यह जमकर ट्रोल्स के निशाने पर भी रहीं. एक यूजर ने इनका आउटफिट देखकर लिखा, "मुसलमानों का नाम डुबा रही है यह."
सिल्क क्रॉप शर्ट टाइप टॉप में पीछे की ओर डोरी लगी थी. वहीं, पिंक थाई हाई स्लिट स्कर्ट उर्फी ने कैरी की हुई थी, जिसपर वेस्ट पर ट्रैंगल कट डिजाइन किया गया था.
हैवी मेकअप किया था और बालों को ब्रेड्स में टाइट करके बांधा हुआ था. उर्फी जावेद का मेकअप और बालों का लुक प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'मैट्रिक्स' की कॉपी था. दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का फिल्म से सती लुक आउट हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनके लुक की चर्चा होने लगी थी.
इसके बाद प्रियंका ने ब्लू और व्हाइट चेक नी लेंथ ड्रेस के साथ यह लुक कैरी किया, जिसकी फोटोज भी एक्टेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. प्रियंका का यह लुक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दिया गया था, जिसे उर्फी ने कॉपी किया.
इससे पहले भी उर्फी जावेद कई हॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स को कॉपी करती नजर आ चुकी हैं. इसमें किम कर्दाशियां से लेकर केंडल जेन्नर का लुक शामिल रहा है.
उर्फी के हर लुक्स सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. उर्फी फैन्स की फैशन आइकॉन बन चुकी हैं. उर्फी जावेद, किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. इनके चाहने वाले भी हैं और ट्रोल करने वाले भी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story