मनोरंजन

उर्फी जावेद हुईं परेशान: फ्रंट ओपन कटआउट ड्रेस पहनकर निकलीं, फिर...

jantaserishta.com
28 March 2022 4:37 PM IST
उर्फी जावेद हुईं परेशान: फ्रंट ओपन कटआउट ड्रेस पहनकर निकलीं, फिर...
x

नई दिल्ली: उर्फी जावेद के बोल्ड और अतरंगी आउटफिट देखकर तो फैंस के होश हमेशा ही उड़ जाते हैं, लेकिन इस बार उर्फी की ड्रेस के साथ उनका हेयर स्टाइल देखकर भी लोगों के मुंह हैरानी से खुले के खुले रह गए. उर्फी जावेद अपने नए वायरल वीडियो में सिर से पैर तक, ऐसे अतरंगी लुक में नजर आ रही हैं, जिसे अगर समझने की कोशिश करेंगे तो आपका दिमाग भी घूम जाएगा.

सबसे पहले बात करते हैं उर्फी जावेद की ड्रेस की. हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी की ड्रेस बेहद बोल्ड और सेक्सी है. एक्ट्रेस की ड्रेस के फ्रंट पर कटआउट डिजाइन है, जो उनकी ड्रेस को काफी रिवीलिंग बना रहा है. उर्फी की ड्रेस का कटआउट डिजाइन देखकर कई लोग ये भी सोच रहे होंगे कि आखिर एक्ट्रेस की ड्रेस टिकी कैसे है? जरा वीडियो को गौर से देखिए उर्फी की ड्रेस का कटआउट डिजाइन सिर्फ एक धागे पर टिका है. हो गए सुनकर हैरान?
उर्फी ने अपने इस लुक को गोल्डन हाई हील्स के साथ टीम अप किया है. एक्ट्रेस ने सुपर सेक्सी ड्रेस के साथ अपने मेकअप लुक को भी ग्लैम रखा है. आईलाइनर, ब्लशर और न्यूड लिपस्टिक में उर्फी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
इस बार उर्फी जावेद की ड्रेस के साथ उनका उनका हेयर लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. उर्फी ने स्लीक साइड पार्टेड लुक लेकर हाई बन बनाया है और अपने जूड़े में उर्फी ने कई सारे सेफ्टी पिन्स लगाए हैं, क्यों हो गई ना सिट्टी गुल? लोगों को बालों में गजरे और गुलाब के फूल लगाते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन जूड़े को सेफ्टी पिन से डेकोटरेट करने का आइडिया तो सिर्फ उर्फी जावेद का ही हो सकता है.

हर बार चर्चा उर्फी के कपड़ों की होती है, लेकिन इस बार एक्ट्रेस के हेयर स्टाइल ने लोगों को हैरान कर दिया है. उर्फी के जूड़े में सेफ्टी पिन्स देखकर एक यूजर ने लिखा- ये नया कार्टून कहां से आया है. एक और यूजर ने लिखा-कपड़े तो कपड़े अब बालों में भी पिन लगाने लगी है यार.
एक्ट्रेस की ड्रेस और हेयर स्टाइल देखकर हम तो बस यही कहेंगे कि लाइमलाइट कैसे लूटनी है ये कोई उर्फी से सीखिए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story