मनोरंजन

उर्फी जावेद ने खुद बताया Beach बेबी, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Nilmani Pal
7 Nov 2021 10:38 PM IST
उर्फी जावेद ने खुद बताया Beach बेबी, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
x

उर्फी जावेद (Urfi javed) अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज की वजह से सूर्खियों में बनी रहती हैं. वे अपने अनोखे फैशन सेंस की वजह से अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. वे एक बार फिर अपनी लेटेस्ट फोटोज की वजह से सुर्खियों में हैं. उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोज की फोटोज शेयर करते हुए गोवा जाने की इच्छा जताई है. उर्फी एनिमल प्रिंट वाली ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'मुझे गोवा जाना है. हमेशा से एक बीच बेबी हूं.'

उर्फी ने फैंस से उनके फेवरेट बीच डेस्टिनेशन के बारे में पूछा है. वे लिखती हैं, 'कमेंट कर अपनी फेवरेट बीच डेस्टिनेशन के बारे में बताएं.' लेकिन, एक बार फिर नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया है. उर्फी ने ये फोटोज करीब पांच घंटे पहले शेयर की हैं, जिस पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. एक यूजर ट्रोल करते हुए लिखता है, 'आपके पास और छोटे कपड़े नहीं है क्या?' दूसरे ने लिखा, 'बूढ़ी हो रही हो.' हालांकि, कई लोगों ने कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ भी की है. उर्फी जावेद फैशन से जुड़े मुद्दों पर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में आ चुकी हैं. उर्फी ने एक इंटरव्यू में तमाम सेलेब्स के फैशन सेंस को खराब बताया था. वे सिर्फ हिना खान, सोनम कपूर और कंगना रनौत का ड्रेसिंग सेंस पसंद करती हैं. उर्फी जावेद ने शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचा था.

उर्फी ने अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वे कह रही हैं, 'मैंने बिकिनी पहनी तो मैं चीप बन गई और स्किन दिखा रही हूं, लेकिन जब स्टारकिड बिकिनी पहनते हैं, तो वे बोल्ड लगते हैं.'



Next Story