मनोरंजन

Urfi Javed नें कच्चा बादाम' गर्ल Anjali Arora के MMS वीडियो को लेकर कही ये बाते, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Rounak Dey
13 Sep 2022 12:11 PM GMT
Urfi Javed नें कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora के MMS वीडियो को लेकर कही ये बाते, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
x
वह अपराध की शिकार होती है। उर्फी जावेद नें अंजलि अरोड़ा के लिए स्टैंड लिया है। वह उनके फुल सपोर्ट में है।

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) में नजर आ चुकीं सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा बीते कुछ समय से अपने एमएमएस लीक (MMS Leak) को लेकर लाइमलाइट में हैं। बात चाहे उनके फैशन की हो या उनके विचारों की, उर्फी जावेद ( Urfi Javed ) बोल्ड हमेशा बेबाकी से सवालों के जवाब देती हैं। उर्फी जावेद अपने सार्टोरियल चॉइसेस के लिए जानी जाती हैं। उनका अनोखा ड्रेसिंग सेंस उन्हें हेडलाइंस में बनाए रखता है। इसके अलावा वह अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।हाल ही में उन्होंने अंजलि अरोड़ा के एमएमएस लीक विवाद (Anjali Arora MMS Leak Controversy) पर चुप्पी तोड़ी है।


उर्फी जावेद ने अंजलि अरोड़ा के एमएमएस लीक पर कहा, "भले ही यह वह हो और वह नहीं चाहती थी कि, वीडियो बाहर हो। अगर यह लीक हुआ है तो वह अभी भी यहां विक्टिम है। आप लोग इसे क्यों नहीं समझते? भले ही उसने ऐसा किया हो या किसी लड़की ने खुद को रिकॉर्ड किया हो। अगर ये वीडियो लीक होता है तो भी वह विक्टिम है। उन्होंने अपने लिए वीडियो रिकॉर्ड किया। वह नहीं चाहती थी कि दुनिया इसे देखे।उर्फी जावेद ने आगे कहा, "अगर कोई इसे लीक करने की कोशिश कर रहा है तो वह विक्टिम है।

उर्फी ने कहा कि अगर कोई लड़की शारीरिक संबंध बनाते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करती है और उसकी मर्जी के बिना वायरल हो जाता है तो वह अपराध की शिकार होती है। उर्फी जावेद नें अंजलि अरोड़ा के लिए स्टैंड लिया है। वह उनके फुल सपोर्ट में है।

Next Story