मनोरंजन

उर्फी जावेद को जान का खतरा, शार्प शूटर ने कहा- 'पोस्ट डिलीट कर दो वरना...!'

Rounak Dey
21 Aug 2022 4:49 AM GMT
उर्फी जावेद को जान का खतरा, शार्प शूटर ने कहा- पोस्ट डिलीट कर दो वरना...!
x
जिसके बाद एक्ट्रेस थोड़ा डर गई है। उर्फी ने कल रात एक अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है।

उर्फी जावेद इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह एक्ट्रेस की ड्रेस नहीं बल्कि उनकी एक पोस्ट है, जिसके बाद विवाद हो रहा है। उर्फी जावेद ने अभी हाल में खुलासा किया था, उन्हें एक आदमी हैरेस कर रहा था। इसको लेकर उर्फी जावेद ने एक पोस्ट भी शेयर थी, उसमें उन्होंने सब कुछ बताया था और साथ ही लड़के की फोटो भी शेयर की थी। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया है, अब इन सब के बाद उर्फी के साथ कुछ ऐसा हो रहा है, जिसके बाद एक्ट्रेस थोड़ा डर गई है। उर्फी ने कल रात एक अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है।


उर्फी जावेद को जान का खतरा
उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में उन्हें हैरेस करने वाले ओबेद अफरीदी नाम के लड़के को गिरफ्तार करवाया है, जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया लेकर बी-टाउन तक में खूब चर्चा हो रही है। लेकिन इसी सब के बीच अब उर्फी जावेद को पोस्ट हटाने के लिए धमकी दी जा रही है। उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपने इस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ओबेद अफरीदी और इसके सो कॉल्ड बेस्टफ्रेंड/ गर्लफ्रेंड ने शार्प शूटर से मुझे फोन करवाया है कि मैं अपना पोस्ट डिलीट कर दूं। उर्फी ने आगे लिखा कि जब कोई लड़की अपने लिए खड़ी होती है तो, वो असल में सब महिलाओं के लिए खड़ी होती है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद उर्फी जावेद के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे है, अब देखना होगा उर्फी जावेद इसके आगे क्या करती है।

ओबेद अफरीदी के बारे में लिखी ये बात
उर्फी जावेद ने इसके अलावा ओबेद अफरीदी के बारे में एक पोस्ट और शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ये आदमी 100 से ज्यादा लड़कियों को परेशान कर चुका है, उन लड़कियों ने मैसेज कर के ये बात मुझे बताई है। उर्फी जावेद के इस कदम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Next Story