मनोरंजन

उर्फी जावेद ने रेड टॉप को फोल्ड कर कराया बोल्ड फोटोशूट, लिखा- अभी बात नहीं हो सकती सिर्फ व्हॉट्सएप करो

jantaserishta.com
30 Nov 2021 3:00 PM IST
उर्फी जावेद ने रेड टॉप को फोल्ड कर कराया बोल्ड फोटोशूट, लिखा- अभी बात नहीं हो सकती सिर्फ व्हॉट्सएप करो
x

अभिनेत्री उर्फी जावेद ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उर्फी जावेद ने आंखों पर चश्मा लगा रखा है और एक हाथ से अपनी जींस पकड़ रखी है। उन्होंने इस तस्वीर पर जो कैप्शन लिखा है, वह सभी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

उर्फी जावेद ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- अभी बात नहीं कर सकती सिर्फ व्हॉट्सएप करें। यह लिखते हुए उन्होंने आगे हैशटैग सनकिस्ड लगाया है।
उर्फी जावेद की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर को अभी तक 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। जबकि इस पर लगातार फैंस के कमेंट आ रहे हैं।
उर्फी जावेद की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- अपना नंबर तो दो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उर्फी यार बिग बॉस में आ जा वहां तेरे बिना कोई मजा नहीं है। इस फोटो पर उर्फी के फैंस उनको हॉट, सेक्सी और ब्यूटीफुल बता रहे हैं। यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाकर इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा कि अपना नंबर दो तभी तो आराम से बात करेंगे।
गौरतलब है कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी बोल्ड तस्वीरों को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल करते हैं। अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने पारस के साथ रिलेशनशिप को बचपने में की गई गलती बताया था। उन्होंने कहा था, मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। बचपने में की गई गलती थी। एक महीने में ही मैं ब्रेकअप करना चाहती थी।





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story