मनोरंजन

Urfi Javed को हुआ प्यार! स्प्लिट्सविला में पहुंचते ही बनाया नया बॉयफ्रेंड?

Rounak Dey
21 Nov 2022 6:08 AM GMT
Urfi Javed को हुआ प्यार! स्प्लिट्सविला में पहुंचते ही बनाया नया बॉयफ्रेंड?
x
इसको लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Splitsvilla 14 Urfi Javed Love: सनी लियोनी इन दिनों टीवी शो स्पिलट्सविला को होस्ट कर रही है। इस शो कुछ ने कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस बार शो के मेकर्स ने एक अलग कांसेप्ट लेकर लोगों के बीच आए है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है। अभी हाल ही में शो में उर्फी जावेद ने शो में एंट्री की है। जिसके बाद से सनी लियोनी का ये शो काफी चर्चा में आ गया है। उर्फी जावेद ने शो में आते धमाल मचा दिया है। उर्फी जावेद को एक कंटेस्टेंट को शो में गाली दे दी थी। इसके बाद अब उर्फी जावेद ने फिर कुछ नया कर दिया है, जिसके बाद से वो एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
उर्फी जावेद को इस कंटेस्टेंट से हुआ प्यार
एमटीवी का शो स्पिलट्सविला 14 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इस शो को होस्ट कर रहे है। लेकिन स्पिलट्सविला 14 सुर्खियों में तब आया जब उर्फी जावेद की शो में एंट्री हुई। उर्फी जावेद ने आते ही गदर मचा दिया। अब उर्फी जावेद से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ रहा है। खबरों की माने तो उर्फी जावेद को इस शो में एक कंटेस्टेंट के प्यार में पड़ गई है। जिसका नाम है कशिश ठाकुर (Kashish Thakur)। इस शो में उर्फी जावेद कशिश ठाकुर को मनाने की सारी कोशिशें कर रहे है। उर्फी जावेद ने कहा मैंने तो बोल दिया, अब तुम्हारी बारी है। इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने कशिश ठाकुर से ये भी कह डाला की वो उनकी मां को भी मना लेंगी। इस खबर के सामने आने के बाद उर्फी जावेद के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उर्फी जावेद टीवी एक्टर पारस कलनावत की गर्लफ्रेंड रही हैं। अब दोनों के ब्रेकअप हो गया है।
कौन हैं कशिश ठाकुर
कशिश ठाकुर एक जाना-माना नाम है। वो टीवी शो रोडीज एक्ट्रीम के विनर रहे है। अब देखना होगा वो उर्फी जावेद के साथ अपना कनेक्शन बनाएंगे या नहीं। इसको लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Next Story