मनोरंजन

उर्फी जावेद के 2 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, छोटे कपड़ों में ऐसे बिखेरा जलवा

jantaserishta.com
10 Dec 2021 5:36 PM IST
उर्फी जावेद के 2 मिलियन फॉलोअर्स पूरे, छोटे कपड़ों में ऐसे बिखेरा जलवा
x

बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं. उर्फी जावेद अपनी बोल्ड फोटोज से फैंस का ध्यान आकर्षित करती हैं. उर्फी जावेद को कई बार इस वजह से ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ जाता है. मगर उर्फी इसके बाद भी अपना कॉन्फिडेंस खोने नहीं देती हैं और डिफरेंट आउटफिट्स में अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिये हैं. उर्फी ने इस बात की खुशी भी जाहिर की है.

इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने के बाद उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उर्फी कहती नजर आ रही हैं- वाह, इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. ये एक बड़ी डील है. मेरी ओर से सभी फैंस को शुक्रिया. बहुत बहुत शुक्रिया. वीडियो में वे बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद ने येलो कलर की ब्रॉलेट पहनी है.
एक्ट्रेस उर्फी जावेद पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने टीवी शो बिग बॉस ओटीटी में शिरकत की. अपने चुलबुले अंदाज की वजह से उन्होंने एक फैन फॉलोइंग बेस भी तैयार कर लिया. मगर अब एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं. ऐसे में उर्फी की फैन फॉलोइंग आए दिन बढ़ती ही जा रही है. उर्फी जावेद दुर्भाग्यवश बिग बॉस ओटीटी में ज्यादा समय तो नहीं रह पाई थीं. बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट उर्फी ही थीं.
उर्फी के रूटीन में अपनी बोल्ड फोटोज पोस्ट करना शामिल हो चुका है और वे हर रोज अलग-अलग आउटफिट में फोटोज शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लू बिकिनी में फोटोज शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'मैं बीच बेबी हूं.' उर्फी जावेद ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया था. वीडियो में वह अपने डांस मूव्स से फैंस को इंप्रेस करती नजर आ रही थीं.







jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story