मनोरंजन
उर्फी जावेद ने कर लिया सुसाइड! Fake खबर से भड़कीं एक्ट्रेस
Rounak Dey
3 July 2022 10:19 AM GMT

x
उन्होंने इस लिस्ट में कंगना रनौत, कियारा आडवाणी और जाह्नवी कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया।
इंटरनेट सेंसेशन कहलाने वालीं उर्फी जावेद के वीडियोज को खूब देखा जाता है जिस पर लाखों-लाखों व्यूज आते हैं। हालांकि उन्हें ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। ट्रोलर्स भद्दे कमेंट्स तो करते ही हैं, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलती हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी ने कई बार इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक बार फिर से उर्फी को ये सब झेलना पड़ा है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह हत्या करने वालों का स्टैंड ले रहा है।
यूजर के पोस्ट को किया शेयर
दरअसल उर्फी ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने जंजीर से टॉप जैसा बनाया था। इसे पहनने की वजह से उनके गले पर लाल निशान पड़ गए थे। उन्होंने अपने गले की फोटो शेयर की। एक यूजर ने उर्फी की उसी फोटो से छेड़छाड़ की और उनके गले में एक रस्सी लटकता हुआ दिखाया जैसे वह फांसी से लटकी हुई हों। शख्स ने इसके साथ लिखा, 'RIP उर्फी जावेद, किसी के लिए भी बड़ा नुकसान नहीं।' इसके आगे पोस्ट में '1997-2022' भी लिखा था। आगे उसी यूजर ने कमेंट किया, 'उर्फी के हत्यारों के साथ खड़े हैं।'
उर्फी ने जताई चिंता
उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, 'इस दुनिया में क्या हो रहा है? मुझे इतनी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और अब ये। कमेंट में कहा गया है वह मेरे हत्यारे के साथ खड़ा है।'
सबसे ज्यादा की गईं सर्च
उर्फी जावेद की पॉपुलैरिटी का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हाल ही में उन्हें गूगल की सबसे ज्यादा सर्च की गई एशियंस में 57वें नंबर पर जगह मिली। उन्होंने इस लिस्ट में कंगना रनौत, कियारा आडवाणी और जाह्नवी कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया।
Next Story