मनोरंजन
शैतान बनीं उर्फी जावेद, डरावना लुक देखकर फैंस की फटी रह गई आंखें
jantaserishta.com
1 Oct 2023 5:41 PM IST

x
देखें वीडियो.
Urfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे वह लाइमलाइट में आ जाती हैं। अभिनय की दुनिया में भले ही उनकी किस्मत ने उनका साथ न दिया हो, लेकिन फैशन की दुनिया में वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गयी हैं।
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपना नया लुक दिखाया है। उर्फी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में एक्ट्रेस का खतरनाक लुक देख आप भी डर के आंखें बंद कर लेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्रालेस होकर एक ब्लैक कलर का लॉन्ग श्रग पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी बॉडी पर पेंट कराया है। इसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया है। बालों को भी अलग ढांग में स्टाइल किया है जो उनके लुक को और भी डरावना बना रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे अंदर के शैतान को बाहर निकालना है।'
उर्फी जावेद का ये लुक देख लोग हैरान हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें फिर से ट्रोल करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आखिर आपने अपना असली रूप दिखा ही दिया।' एक दूसरा लिखता है, 'आज पहली बार असली रूप में आई हो इच्छाधारी दीदी'। एक ने कहा, 'अब रात में नींद नहीं आएगी। एक ने लिखा, 'बहुत ही बुरे लग रहे हो कसम से।' एक और ने कहा, 'पाताल लोक की अप्सरा।'
Tagsउर्फी जावेदउर्फी जावेद लेटेस्ट वीडियोउर्फी जावेद डरावना वीडियोडरावना डरावना लुकUrfi JavedUrfi Javed Latest VideoUrfi Javed Scary VideoScary Scary Look
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





