मनोरंजन

अनोखे ड्रेस में फिर चर्चा में आई उर्फी जावेद, देखें वायरल VIDEO

Rani Sahu
23 Sept 2021 11:05 PM IST
अनोखे ड्रेस में फिर चर्चा में आई उर्फी जावेद, देखें वायरल VIDEO
x
उर्फी जावेद (Urfi Javed) बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में हिस्सा लेकर चर्चा में आ गईं.

उर्फी जावेद (Urfi Javed) बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में हिस्सा लेकर चर्चा में आ गईं. वे बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट रहीं. इसके बाद भी वे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. गुरुवार को उन्हें इस अनोखे फैशन में देखा गया.

उर्फी जावेद अपने ड्रेसअप को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं. अपने कपड़ों को लेकर वे कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं.
गुरुवार को उर्फी जावेद इस अनोखे ड्रेस में दिखाई दीं. दरअसल उर्फी ने यह बैकलेस ड्रेस पहनी है. इस अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर वे चर्चा में आ गईं.

उर्फी की इस ड्रेस की खासियत यह है कि यह सामने से ट्रेडिशनल लग रही है. इसमें वे सिर पर स्कॉर्फ जैसा कपड़ा रखी हुई हैं.

उर्फी इसस पहले पर्पल कलर के पैंट के साथ पर्पल कलर के मोजे से बना क्रॉप टॉप और कटी हुई टी शर्ट पहन कर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं. उर्फी को इस तरह देख पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे थे, लेकिन उर्फी अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर बिलकुल सहज नजर आईं.


Next Story