मनोरंजन
कार्तिक-कियारा की ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ को लेकर आई अपडेट
Mohammed Raziq
23 March 2024 10:50 AM IST

x
मुंबई : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इसे फैंस का अच्छा रिस्पोंस मिला, जिसके दम पर यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। इस फिल्म से पहले कार्तिक और कियारा ‘भूल भुलैया 2’ में भी साथ काम कर चुके थे। उनकी केमेस्ट्री सबको अच्छी लगी। यह जोड़ी ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सीक्वल में दोबारा दिखाई दे सकती है। फिल्म की प्रोड्यूसर शरीन मंत्री ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्मों के कई पहलुओं पर चर्चा की और ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ के बारे में भी बात की।
शरीन ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि आप जानते हैं कि हमने हमेशा उन प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने में विश्वास किया है जिनके पीछे एक सोच होती है। लेकिन हम हर प्रकार की स्टाइल के साथ एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं, जिनके लिए एक ऑडियंस है। चाहे वो कॉमेडी हो, ड्रामा हो, एक्शन हो - सब कुछ। ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और ‘लॉस्ट’ के अलावा हमने एक मराठी बायोग्राफी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ बनाई है। साथ ही एक वेब शो प्रोड्यूस किया है जो सनी लियोन की असल जिंदगी पर आधारित है।
कंटेंट हमारे लिए हमेशा किंग है और रहेगा। मैं उस स्टाइल को देखते हुए बड़ी हुई हूं, वास्तव में इसका आनंद लेती हूं, और मुझे पता है कि दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा अभी भी एक अच्छी, भरोसेमंद लव स्टोरी का लुत्फ उठाता है। हमारे पास पाइपलाइन में कुछ रोमांटिक स्क्रिप्ट हैं और मैं अच्छे समय में उनके बारे में खुलासा करूंगी।
शरीन ने ‘सत्यप्रेम की कथा 2’ को लेकर कहा कि ठीक है, इसकी गुंजाइश है, लेकिन फिलहाल हमारे पास पार्ट 2 के बारे में कोई आइडिया नहीं है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, कभी ना मत कहो। उल्लेखनीय है कि कार्तिक की अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ है, जो 14 जून को रिलीज होगी। इसके बाद कार्तिक फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के साथ एक और फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसे विशाल भारद्वाज डायरेक्ट करेंगे।
Tagsकार्तिक-कियारा‘सत्यप्रेमकथा 2’लेकर आईअपडेटKarthik-Kiara'SatypremKatha 2'broughtupdateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





