
x
दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता जल्द ही मां बनने वाली हैं। इनकी डिलीवरी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपना मैटरनिटी शूट करवाया है। जब से उन्होंने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की है, तब से इशिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और प्रशंसकों को अपनी खूबसूरत यात्रा की झलकियां देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मैटरनिटी शूट कराया है।
इशिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में 'मां बनने वाली' इशिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का स्लिट गाउन पहना हुआ है। घुंघराले बाल और बोल्ड आंखें उनके ओवरऑल लुक में चार चांद लगा रही थीं। शूट के दौरान एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो उनके लुक को ग्रेसफुल बना रहा था।
इशिता दत्ता की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। जहां कुछ ने उन्हें 'गॉर्जियस मॉम' कहा, वहीं कई लोग उन्हें 'स्टनिंग', 'ग्लैमरस' और 'क्लासी' कह रहे हैं। इशिता की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इशिता दत्ता की जल्द ही डिलीवरी होने वाली है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। डिलीवरी के लिए अपना बैग पैक करते समय अभिनेत्री अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। वह अपने बच्चे के स्वागत की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं।
छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस इशिता ने 2017 में 'टार्जन' एक्टर वत्सल शेठ से शादी की थी। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों ने टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' में भी साथ काम किया है। इशिता दत्ता ने 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' के अलावा 'फिरंगी', 'सेटर्स' और 'ब्लैंक' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। वह 'बिग बॉस', 'बेपनाह प्यार', 'नच बलिए', 'एक घर बनाऊंगा' जैसे सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं।
Next Story





