मनोरंजन

अनसीन वीडियो परिणीति चोपड़ा, शादी के बाद हो रहा वायरल

Nilmani Pal
26 Sept 2023 6:49 AM IST
अनसीन वीडियो परिणीति चोपड़ा, शादी के बाद हो रहा वायरल
x

Unseen video of Parineeti Chopra...बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरों के लिए फैंस ने बहुत इंतजार किया। शादी वाले दिन तो कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं दिखीं, लेकिन अब धीरे-धीरे करके शादी की झलकियां सामने आने लगी हैं। पहले जहां खुद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कीं, वहीं अब उनकी शादी की अलग-अलग रस्मों की क्लिप भी सामने आने लगी हैं।

एक वीडियो में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को साथ में मंडप की तरफ जाते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में शहनाई सॉन्ग बज रहा है और परिणीति चोपड़ा अपने दूल्हे राजा के साथ गाने की बीट्स पर ठुमकते हुए मंडप की तरफ बढ़ रही हैं। राघव चड्ढा के चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान है जो सबका दिल जीत रही है। उन्होंने हाथ में एक ट्रांसपेरेंट छाता थामा हुआ है और डेकोरेशन तो कमाल की है ही।

इस वीडियो को देखकर हर कोई बस मुस्कुराता रह जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "बहुत प्यारा और ऑरिजनल।" दिखावा ना करने और शादी के दौरान तस्वीरें खिंचवाते हुए रियल रहने के लिए लोग राघव-परिणीति की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हुई है और इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड और राजनीति जगत के कई दिग्गज शरीक हुए।


Next Story