मनोरंजन

सगाई से पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का अनसीन वीडियो वायरल, सबके सामने लगाया गले

Nil dhankar
17 Oct 2021 6:45 PM IST
सगाई से पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का अनसीन वीडियो वायरल, सबके सामने लगाया गले
x

14 अक्टूबर को विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सरदार उधम सिंह (Sardar Udham Singh) की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची थीं. लेकिन इसके बाद जिसके सबसे ज्यादा चर्चे हो रहे हैं वो हैं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif). इन दिनों कैटरीना और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal) की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं. लिहाजा जब सरदार उधम सिंह की स्क्रीनिंग पर कैटरीना पहुंचीं तो सारे कैमरे उन्हीं पर जा टिके. वहीं अब स्क्रीनिंग के 3 दिन बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें विक्की कौशल कैटरीना कैफ (Katrina kaif) को प्यार से बाहों में भरते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडयो ने खूब हंगामा मचा रखा है.

कैटरीना के गले मिले विक्की

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों के ही किसी फैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर की है जो सरदार उधम सिंह की स्क्रीनिंग की है. इस वीडियो में शीशों से परे कियारा आडवाणी के साथ साथ बाकी काफी लोग नजर आ रहे हैं लेकिन इन सभी लोगों के पीछे विक्की और कैटरीना गले मिलते दिख रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गई है. इसके बाद भी दोनों एक साथ बात करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद इनके रिश्ते का सबूत और भी पक्का होता जा रहा है. पिछले कई महीनों से दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर है. दोनों ने साथ में कोई फिल्म भी साइन नहीं की है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्की की गाड़ी को कई बार कैटरीना कैफ के घर के नीचे पार्किंग में स्पॉट किया जा चुका है. पिछले महीने दोनों की सगाई की खबर भी खूब छाई रही. हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं किया है. दोनों ना तो इकरार कर रहे हैं और ना ही इंकार. पिछली बार जब दोनों शेरशाह की स्क्रीनिंग पर पहुंचे तो मीडिया के सामने एक दूसरे से नजरे चुराते दिखे थे.


Next Story