मनोरंजन

कटरीना कैफ और अक्षय कुमार का अनसीन वीडियो वायरल, कपड़े संभालती दिखीं एक्ट्रेस

Nil dhankar
2 Nov 2021 8:33 PM IST
कटरीना कैफ और अक्षय कुमार का अनसीन वीडियो वायरल, कपड़े संभालती दिखीं एक्ट्रेस
x

अक्षय कुमार और कपिल शर्मा की जुगलबंदी हमेशा ही हिट रहती है। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर अक्षय कुमार ने अपनी कई फिल्मों को प्रमोट किया है। इस दौरान अक्षय कुमार ने हर बात कपिल शर्मा की टांग खिंचाई की है। दोनों के इस मस्ती भरे अंदाज को देखकर दर्शक हमेशा ताली बजाते हैं। कपिल शर्मा के शो पर एक बार फिर से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी नई फिल्म 'सूर्यवंशी' को प्रमोट किया है। इस दौरान अक्षय कुमार को फिल्म की हीरोइन कटरीना कैफ का साथ मिला है। दोनों ने इस शो पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के साथ ही साथ खूब मस्ती भी कर डाली है।

कपिल के शो पर अक्षय कुमार को गुलाबी रंग की हुडी में देखा गया है। कटरीना कैफ इस दौरान फ्लेयर्ड स्कर्ट और स्ट्रेपी टॉप में नजर आई। कपिल शर्मा के शो पर अक्षय और कटरीना की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। दोनों का एक वीडियो तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ फोटोग्राफर्स के सामने जमकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने रोमांटिक अंदाज में भी कई तस्वीरें क्लिक करवाई लेकिन बीच में ही कुछ ऐसा हुआ कि अब किसी की भी हंसी नहीं रुक रही है।

अक्षय कुमार की ये मच-अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशी' लगभग 2 साल के लम्बे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। कोरोना वायरल लॉकडाउन के चलते सभी सिनेमाघरों के बंद हो जाने के बाद कई फिल्मों की रिलीज अटक गई थी, जिनमें से 'सूर्यवंशी' भी एक है। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई लेकिन अब ये फिल्म सीधा सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी। इस फिल्म में दर्शकों को रणवीर सिंह और अजय देवगन की भी झलक देखने को मिलेगी।


Next Story