मनोरंजन

एमएस धोनी की शादी की अनदेखी तस्वीरें

Sonam
6 July 2023 12:57 PM IST
एमएस धोनी की शादी की अनदेखी तस्वीरें
x

दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल हैं, जो अपनी केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग के लिए जाने जाते हैं। कपल ने अपने अफेयर को सबसे छिपाते हुए 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी की थी। उनकी शादी को 13 साल पूरे हो चुके हैं। यहां हम आपको उनकी कुछ अनसीन वेडिंग फोटोज दिखाने जा रहे हैं, जिनमें हम उनकी सादगीपूर्ण शादी की रस्मों की झलक देख सकते हैं।

साक्षी और धोनी साल 2007 में एक क्रिकेट दौरे के दौरान कोलकाता के 'ताज बंगाल' होटल में मिले थे, जहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। तब एमएस धोनी के मैनेजर युधाजीत दत्ता ने दोनों को मिलवाया था। युधाजीत और साक्षी दोनों एक-दूसरे के दोस्त थे। ऐसे में धोनी ने युधाजीत से ही साक्षी का नंबर हासिल किया था।

एमएस धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी

उनका नंबर हासिल करने के बाद जब धोनी ने उन्हें कई बार मैसेज किया, तो साक्षी को लगा कि धोनी के मैसेज किसी तरह की शरारत है। हालांकि, उन्हें यह समझने में टाइम लगा कि वह खुद महेंद्र सिंह धोनी थे, जो इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन थे। आख़िरकार मार्च 2008 में दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।

एमएस धोनी और साक्षी की शादी की तस्वीरें

एमएस धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को देहरादून में हुई थी। खेल, राजनीति और फिल्म जगत से धोनी के कई दोस्त शादी में शामिल हुए थे और जोड़े को आशीर्वाद दिया था। उन्होंने अपनी डेटिंग को सबसे इस कदर छिपाकर रखा था कि शादी से पहले साक्षी रावत को कोई नहीं जानता था।

Next Story