मनोरंजन

वेकेशन ट्रिप से सामने आईं अनुष्का-विराट की अनसीन तस्वीरें? परफेक्ट पोज देता दिखा कपल

Neha Dani
4 Aug 2022 11:11 AM GMT
वेकेशन ट्रिप से सामने आईं अनुष्का-विराट की अनसीन तस्वीरें? परफेक्ट पोज देता दिखा कपल
x
वही इस फिल्म के जरिए अनुष्का पूरे 4 साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत में सबसे चर्चित और पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी रचाई थी। शादी के बाद बेटी वामिका का स्वागत करने के बाद कपल हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहा है। कपल अक्सर देश के बाहर वेकेशन मनाने जाता रहता है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं। इसी बीच दोनों की लंदन से कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।वेकेशन ट्रिप से सामने आईं अनुष्का-विराट की अनसीन तस्वीरें? परफेक्ट पोज देता दिखा कपल

सामने आई तस्वीरों में अनुष्काा और विराट दोनों उस रेस्टोरेंट के शेफ के साथ पोज दे रहे हैं, जिसमें उन्होंने खाना खाया था। इस दौरान एक्ट्रेस पीच कलर की ड्रेस और खुले बालों में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं विराट ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट पैंट में परफेक्ट दिख रहे हैं। शेफ के साथ कपल मस्त पोज दे रहा है।

फैंस भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्स्प्रेस में नजर आएंगी। इसमें वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। वही इस फिल्म के जरिए अनुष्का पूरे 4 साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रही हैं।


Next Story