मनोरंजन

विराट कोहली की अनसीन तस्वीर, जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने की शेयर

jantaserishta.com
5 Nov 2021 12:11 PM IST
विराट कोहली की अनसीन तस्वीर, जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने की शेयर
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने न सिर्फ अनदेखी तस्वीर साझा की है, बल्कि विराट के लिए लंबा-चौड़ा मैसेज लिखकर उनपर प्यार भी बरसाया है। उन्होंने कहा कि वो दुनिया को बताना चाहती हैं कि विराट कितने अद्भुत शख्स हैं।

अनुष्का ने विराट संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप मूल रूप से ईमानदारी और स्टील जैसी हिम्मत से बने हैं। साहस, जो संदेह को विस्मृति में बदल देता है। मैं ऐसे किसी को नहीं जानती, जो आपकी तरह खुद को अंधेरी जगह से उठा सकता है। आप हर तरह से बेहतर होते जाते हैं क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं मानते और निडर होते हैं।"
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'मुझे पता है कि हम दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए इस तरह से एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं। भाग्यशाली हैं वे जो वास्तव में आपको जानते हैं। सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। ओह, और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस!'
बता दें कि अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को जिंदगी में बेटी वामिका आई थी।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story