
x
Entertainment मनोरंजन : फिल्म 'मार्को' एक्ट उन्नी मुकुंदन की हिट फिल्म है। दर्शक इस फिल्म की सीरीज को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में एक फैन ने जब सोशल मीडिया पर एक्टर से इस फिल्म की सीरीज को लेकर सवाल किया, तो उन्नी मुकुंदन ने अपने जवाब से फैन को निराश कर दिया।
दरअसल, यह एक्टर अब इस फिल्म सीरीज पर आगे काम नहीं करना चाहता है। एक्टर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘माफी चाहता हूं, लेकिन मैंने मार्को सीरीज को जारी रखने की योजना छोड़ दी है। प्रोजेक्ट के इर्द-गिर्द बहुत अधिक नेगेटिविटी आ गई है। मैं मार्को से बड़ा और बेहतर कुछ लाने की पूरी कोशिश करूंगा। आपके प्यार और पॉजिटिविटी के लिए शुक्रिया।’
बताते चलें कि फिल्म ‘मार्को’ को लेकर उन्नी मुकुंदन को मिला-मुला रिएक्शन मिला था। इस फिल्म को तारीफ कम और आलोचना ज्यादा मिली। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। इन बातों से शायद एक्टर परेशान है। पिछले दिनों एक्टर उन्नी मुकुंदन मुश्किलों से घिरे रहे हैं। उन पर अपने कथित मैनेजर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा, केस भी दर्ज हुआ। इस केस को अभिनेता ने झूठा करारा दिया है। मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।
Tagsखुलासामार्कोअगलीफिल्मोंकामउन्नी मुकुंदनRevealedMarconextmoviesworkUnni Mukundanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





