मनोरंजन

केंद्रीय मंत्री नाराज, शूटिंग कैंसल :कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर, फिर...

jantaserishta.com
24 Nov 2021 11:36 AM IST
केंद्रीय मंत्री नाराज, शूटिंग कैंसल :कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं जाने दिया अंदर, फिर...
x

नई दिल्ली: कपिल शर्मा शो के मेकर्स से स्मृति ईरानी के नाराज होने की खबरें आ रही हैं। बीते दिनों चर्चा था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी किताब के प्रमोशन के लिए शो पर आने वाली हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनका एपिसोड आना फिलहाल कैंसिल हो गया है। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी जब गेट पर पहुंचीं तो गेटकीपर उन्हें पहचान नहीं पाया। मंत्री के ड्राइवर को गार्ड ने रोक लिया और अंदर जाने से मना कर दिया। खबरें हैं कि ड्राइवर और गेटकीपर के बीच काफी बहस भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नाराज केंद्रीय मंत्री बिना शूटिंग के ही वापस लौट गईं।

कपिल शर्मा के शो पर कई सिलेब्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में ऐक्ट्रेस मिनिस्टर स्मृति ईरानी अपनी किताब 'लाल सलाम' के प्रमोशन के लिए आने वाली थीं। हालांकि उनका आना फिलहाल कैंसिल हो गया है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा और स्मृति ईरानी को इस बारे में पता भी नहीं था। सारा मामला ड्राइवर और गेटकीपर के बीच हुआ। इस वजह से ही शूट कैंसल करना पड़ा।
वहीं दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, वहां मौजूद सूत्रों ने बताया है कि स्मृति ईरानी ड्राइवर और दो लोगों के साथ कपिल शर्मा के सेट पर शूटिंग के लिए गई थीं। गेट पर मौजूद गार्ड उन्हें पहचान नहीं पाया और अंदर जाने से मना कर दिया। जब उसे बताया गया कि शूटिंग के लिए बुलाया गया है तो उसने जवाब दिया कि उसे ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए वह अंदर नहीं जा सकतीं। तभी फूड डिलीवरी वाला वहां पहुंचा गार्ड ने उसे नहीं रोका और वह बिना पूछे ही अंदर चला गया। यह देखकर स्मृति ईरानी को काफी गुस्सा आया और वह नाराज होकर चली गईं।
कपिल शर्मा और प्रोडक्शन को इस बात का पता चला तो स्मृति ईरानी को मनाने की कोशिश की गई। हालांकि बात नहीं बन पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो जब गेटकीपर को पता चला कि उसने जिनको रोका वह केंद्रीय मंत्री थीं तो वह काफी घबरा गया और अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story