मनोरंजन

उदित नारायण ने बीवी संग इस सान्ग पर किया Romantic dance, आदित्य की रिसेप्शन पार्टी का देखें VIDEO

Shubhra Nandy
5 Dec 2020 12:45 PM IST
उदित नारायण ने बीवी संग इस सान्ग पर किया Romantic dance, आदित्य की रिसेप्शन पार्टी का देखें VIDEO
x
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 1 दिसंबर को शादी करने के बाद बीते दिन दोनों की रिसेप्शन पार्टी भी थी. इस पार्टी में सिनेमा जगत के साथ-साथ टीवी के कलाकार भी शामिल हुए. अब हाल ही में रिसेप्शन पार्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ 'मेहंदी लगा के रखना गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

उदित नारायण और उनकी पत्नी दीपा नारायण के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक डांस कर रहे हैं. आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का अपनी रिसेप्शन पार्टी में रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक साथ फिल्म शापित में नजर आ चुके हैं. आदित्य नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और श्वेता एक दूसरे को करीब 12 सालों से जानते हैं. इसके साथ ही वह दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में भी हैं. आदित्य नारायण के करियर की बात करें तो बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर होने के साथ-साथ वह बतौर होस्ट भी काफी जाने जाते हैं.


Next Story