मनोरंजन

मुंबई एयरपोर्ट पर ISIS के दो आतंकी धराए, NIA की कार्रवाई में बड़ी सफलता

Harrison
17 May 2025 1:27 PM IST
मुंबई एयरपोर्ट पर ISIS के दो आतंकी धराए, NIA की कार्रवाई में बड़ी सफलता
x
NIA ने ISIS के दो आतंकियों को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी पिछले दो सालों से फरार थे और इंडोनेशिया में छिपे हुए थे। मुंबई एअरपोर्ट पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर एनआईए ने 3-3 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। दोनों के खिलाफ NIA ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने महाराष्ट्र के पुणे में आईईडी के निर्माण और परीक्षण से संबंधित 2023 के मामले में प्रतबंधित ISIS आतंकवादी संगठन के स्लीपर मॉड्यूल के फरार दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसी ने शनिवार को बताया कि अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में पहचाने गए दो लोगों को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से इमिग्रेशन ब्यूरों ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे।
Next Story