मनोरंजन

चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुईं दो एक्ट्रेसेज, टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में किया है काम, देखिये वीडियो

jantaserishta.com
18 Jun 2021 10:19 AM IST
चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुईं दो एक्ट्रेसेज, टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में किया है काम, देखिये वीडियो
x

क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे मशहूर टीवी शो में काम करने वाली दो एक्ट्रेसेज को चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनों पैसों की कमी से जूझ रही थीं. उनका एक दोस्त आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता है. दोनों वहां रहने के लिए कुछ दिन पहले आए थे.

आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी.उसी दौरान वे दोनों उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं.
पेइंग गेस्ट ने आरे पुलिस को टीवी एक्ट्रेस सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव (25) और मोसिना मुख्तार शेख (19) पर उसके पैसों की पोटली चोरी करने का शक जताया. पुलिस की तहकीकात के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब वे दोनों एक्ट्रेसेज बाहर जाते हुए दिखीं.
जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें पोटली ले जाते हुए साफ साफ दिख रही थीं तब वे टूट गईंं और जुर्म कबूल कर लिया.
आरे पुलिस स्टेशन की वरिष्ट अधिकारी नूतन पावर ने बताया कि दोनों टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story