मनोरंजन
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की खास तस्वीर पोस्ट कर दिखाया अनोखा अंदाज
jantaserishta.com
10 Sept 2025 11:02 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद बुधवार को एक मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर पति अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और अक्षय एक बड़े ताश के पत्ते के फ्रेम में पोज देते नजर आ रहे हैं, जो उनके चुलबुले और मजेदार अंदाज को दर्शाता है।
ट्विंकल की इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने लाल रंग का टॉप पहना है और नाक पर जोकर की लाल नाक लगाई है। वहीं, अक्षय ने काले रंग के कपड़े पहने हैं और काले जोकर चश्मे के साथ ताश के पत्तों से सजा हुआ लुक अपनाया है। दोनों का यह अनोखा और रंगीन अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अक्षय का जन्मदिन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और रात को कार्ड्स और कराओके के साथ खत्म हुआ।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "जन्मदिन वाला लड़का हमेशा जीतने के लिए मशहूर है। मुझे लगता है, शायद उसके पास कोई खास जोकर है, भले ही वह उसके हाथ में न हो।" फैंस ने इस पोस्ट पर ढेर सारी बधाइयां और प्यार भरे कमेंट्स किए हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में उन्हें हार्ट और फायर के इमोजी शेयर कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "पावरफुल कपल।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "बेस्ट कपल।" बता दें, मंगलवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स, दोस्त और फैंस ने अभिनेता को बधाइयां दी।
अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को पहली नजर में ही ट्विंकल से प्यार हो गया था। उसके बाद अक्षय ने उन्हें प्रपोज किया था। दोनों ने डेटिंग शुरू की और 17 जनवरी 2001 को दोनों ने शादी की।
Tagsट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की खास तस्वीर पोस्ट कर दिखाया अनोखा अंदाजट्विंकल खन्नाअक्षय कुमारTwinkle Khanna posted a special picture of Akshay Kumar and showed her unique styleTwinkle KhannaAkshay Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





