मनोरंजन

कार में ट्विंकल खन्ना ने गाया अंग्रेजी गाना, ट्रोल बोले- ये सुनकर अक्षय कुमार भी डर जाएंगे

Rani Sahu
11 Nov 2021 12:43 AM IST
कार में ट्विंकल खन्ना ने गाया अंग्रेजी गाना, ट्रोल बोले- ये सुनकर अक्षय कुमार भी डर जाएंगे
x
एक्ट्रेस से लेकर बनीं ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं

एक्ट्रेस से लेकर बनीं ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में ट्विंकल अपने एक ऐसे ही पोस्ट को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो की वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। कई लोग अक्षय का नाम लेकर उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो कार के अंदर बैठे हुए गाना गाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वो मशहूर सिंगर एडेल का गाना हैलो गा रही हैं। इस वीडियो में ट्विंकल के पीछे से उनकी बेटी नितारा की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वो पूछ रही है कि ये कौन सा गाना है... लेकिन ट्विंकल पूरे मस्ती भरे अंदाज में गाना-गाने में बिजी हैं। यहां देखें ट्विंकल खन्ना का वायरल हो रहा ये वीडियो-
कान के पर्दे पंचर कर सकती हूं...
इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा- 'फैमिली सिंगिंग कॉम्पिटीशन में मेरा हिस्सा। कुछ लोगों की आवाज ऐसी होती है जिसकी वजह से कांच टूट जाते हैं। लेकिन मेरी आवाज वाकई खास है, मैं जाहिर तौर पर बिना किसी एफर्ट के आपके कान का पर्दा पंचर कर सकती हूं! आपमें से कितने लोग हैं जो ये जानते हुए भी गाना गाते हैं कि आप बहुत खराब गाते हैं'।
Next Story