मनोरंजन
इस 'सुपरवुमन' की फैन हुईं ट्विंकल खन्ना, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Shubhra Nandy
18 Jan 2021 5:03 PM IST

x
सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां आम इंसान भी अचानक सुर्खियों में आ जाता है. इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों से ‘साड़ी वाली सुपरवुमन’ की हर तरफ चर्चा हो रही है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां आम इंसान भी अचानक सुर्खियों में आ जाता है. इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों से 'साड़ी वाली सुपरवुमन' की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस महिला ने जिस तरह से साड़ी में स्टंट किया है, उससे हर कोई हैरान हर रह गया. लोग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी अब उनकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद यही लग रहा है कि दुनिया में अगर महिला किसी चीज के लिए ठान ले तो उसे नहीं रोक सकता है.
ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इस महिला को देखने के बाद मुझे मेरी दोस्त 'parul_cutearora' की याद दिलाती है, जिन्होंने साबित किया है कि महिला जिस सपने को पूरा करना चाहे, उसे वह हर हाल में पूरा करके रहती है'. ट्विंकल खन्ना ने ये भी लिखा कि # 21Tweaks फिटनेस चैलेंस को याद दिलाने के लिए भी धन्यवाद. इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने फिटनेस को लेकर भी कुछ जानकारियां साझा की हैं.
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अर्पणा जैन नाम के यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में एक महिला साड़ी में जिमनास्ट करते हुए नजर आई थी. उन्होंने लिखा था, 'जब एक जिमनास्ट साड़ी में फ्लिप करती है. तीन बार वीडियो को देखने के बाद पता चला कि किस तरह साड़ी गुरुत्वाकर्षण को परिभाषित करती है'. इस वीडियो ने अचानक सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और लोगों ने जमकर महिला की तारीफ की थी. तो एक बार और आप इस वीडियो को जरूर देखें कि आखिर महिला किस तरह साड़ी में फ्लिप करती है'.
Next Story





