मनोरंजन

बीजेपी में टीवी के राम: अभिनेता अरुण गोविल की पॉलिटिक्स में एंट्री, थामा भाजपा का दामन

jantaserishta.com
18 March 2021 4:43 PM IST
बीजेपी में टीवी के राम: अभिनेता अरुण गोविल की पॉलिटिक्स में एंट्री, थामा भाजपा का दामन
x

नई दिल्ली. रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर देश के घर-घर में प्रख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल आज बीजेपी में शामिल होंगे. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अरुण गोविल का बीजेपी में शामिल होना बड़ा अहम माना जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि अरुण गोविल बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं.

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का फिर से प्रसारण शुरू किया था. लॉकडाउन में लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था. गोविल ने अभी तक किसी राजनीतिक दल से जुड़ने से बचते रहे थे लेकिन आज वे बीजेपी में शामिल होने वाले हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story