मनोरंजन
दादी की गोद में क्यूट सा पाउट बनाती दिखी त्विषा, 'नारायण फैमिली' की नन्हीं जान पर फैंस ने खूब बरसाया प्यार
Rounak Dey
10 Aug 2022 7:38 AM GMT
x
कपल 24 फरवरी 2022 को पहली बार पैरेंट्स बना था।
सिंगर आदित्य नारायण और उनकी एक्ट्रेस पत्नी श्वेता अग्रवाल झा इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल ने इसी साल एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना है। आदित्य-श्वेता ने अपनी लाडली का नाम त्विषा नारायण झा रखा है।
घर में नन्हीं परी के आने के बाद से नारायण फैमिली की खुशी सातवें आसमान पर है। 23 मई 2022 को पहली बार आदित्य ने अपनी लाडली की पूरी तस्वीर शेयर की थी। तब से लेकर वह आए दिन अपनी बेटी त्विषा की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में त्विषा की सुपर क्यूट तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में त्विषा अपनी दादी की गोद में दिख रही हैं। ओरेंज आउटफिट और दो पोनीटेल किए त्विषा बेहद प्यारी लग रही हैं। दादी की गोद में बैठी त्विशषा क्यूट सा पाउट बना रही हैं। फैंस उनकी नन्हीं राजकुमारी की क्यूटनेस के कायल हैं।
बता दें कि आदित्य नारायण ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचाई थी। कपल 24 फरवरी 2022 को पहली बार पैरेंट्स बना था।
Next Story