मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस बनी किन्नर, तस्वीर वायरल होते ही शॉक्ड हुए फैंस

Nilmani Pal
6 Oct 2021 2:47 PM GMT
टीवी एक्ट्रेस बनी किन्नर, तस्वीर वायरल होते ही शॉक्ड हुए फैंस
x

बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी मशहूर ऐक्ट्रेस का किन्नर लुक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। ऐक्ट्रेस का नाम पता चलने पर भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि ये फोटोज उन्हीं के हैं। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक सीरियल में 'किन्नर बहू' बनकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। अब इस बार बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल का किन्नर लुक वायरल हो रहा है। जी हां ये तस्वीर टीवी ऐक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की है। दिव्या ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं।

बीते दिनों उनकी एक बुजुर्ग व्यक्ति वाली तस्वीर सामने आई थी जिसमें उनको पहचानना नामुमकिन था। इसके बाद दिव्या अग्रवाल अस्पताल में सफाई करती दिखीं। अब उनका किन्नर लुक लोगों को हैरान कर रहा है। दिव्या ने अपने एक पोस्ट में एकता कपूर को थैंक्स कहा था। लिखा था, ये रोल मेरे सिनेमा के लिए पैशन को परिभाषित करते हैं, आप पहली हैं जिसने इसे नोटिस किया। एकता कपूर ने भी दिव्या अग्रवाल की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी और लिखा था, हमें जल्दी साथ में ढेर सारा काम करना चाहिए। कार्टेल में दिव्या अग्रवाल के 6 लुक्स नजर आएंगे। वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। (Credit: Social Media)



Next Story