मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड केस: दम घुटने से हुई मौत, आरोपी शीजान खान को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

jantaserishta.com
25 Dec 2022 1:30 PM IST
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड केस: दम घुटने से हुई मौत, आरोपी शीजान खान को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बीजेपी नेता का बड़ा बयान.
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. 20 साल की यंग और सफल एक्ट्रेस के आत्महत्या करने से हर कोई सदमे में है. तुनिशा के तमाम चाहने वालों के लिए इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है कि हंसती-खिलखिलाती एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रहीं.
तुनिशा के सुसाइड करने की वजह उनके खास दोस्त और को-एक्टर शीजान खान को बताया जा रहा है. एक्ट्रेस की मां ने कहा है कि शीजान से परेशान होकर ही तुनिशा ने आत्महत्या की है. अब बीजेपी नेता राम कदम ने तुनीशा शर्मा के आत्महत्या मामले पर रिएक्ट किया है.
उन्होंने अपने बयान में एक्ट्रेस के सुसाइड पर कहा कि तुनिशा शर्मा के परिवार को न्याय मिलेगा और अगर यह लव जिहाद का मामला है तो उसकी जांच होगी और पता लगाया जाएगा कि इसके पीछे कौन से संगठन हैं और षड्यंत्रकारी लोग कौन हैं. इसकी भी तहकीकात की जाएगी.
देर रात तुनिशा के शव को मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया था. तुनिशा का पोस्टमॉर्टम हो चुका है. 4-5 डॉक्टर्स तुनिशा के पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद रहे. तुनिशा की पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिशा की मौत दम घुटने की वजह से हुई है. फांसी लगाने के बाद दम घुटने की वजह से तुनिशा की मौत हुई है. एक्ट्रेस के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं मिला है.
पहले ऐसी खबरें थीं कि पोस्टमॉर्टम के बाद तुनिशा का अंतिम संस्कार आज शाम 4-4:30 के बीच होगा. लेकिन अब लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, तुनिशा का अंतिम संस्कार आज नहीं, बल्कि कल होगा.
तुनिशा की बात करें तो वो काफी फन-लविंग नेचर की थीं. वो अपने पूरे स्टाफ को अपनी फैमिली की तरह ट्रीट करती थीं. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था. इतनी कम उम्र में तुनिशा ने टीवी शोज के साथ फिल्मों में भी काम किया. वो कटरीना कैफ और विद्या बालन संग स्क्रीन शेयर कर चुकी थीं. तुनिशा ने अभी तो अपने सपनों की उड़ान भरनी शुरू ही की थी, लेकिन जिंदगी के बीच सफर में ही उन्होंने मौत को गले लगा लिया. तुनिशा के जाने से उनके तमाम फैंस सदमे में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story