मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस, शीजान की फैमिली ने किया ये खुलासा, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
2 Jan 2023 12:00 PM IST
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस, शीजान की फैमिली ने किया ये खुलासा, जानें पूरी जानकारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: तुनिशा शर्मा केस में अभी तक आपने एक तरफा कहानी सुनी होगी. तुनिशा की मां ने एक्टर शीजान खान को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार बताया है. इस केस में शीजान 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है. शीजान की लगातार हो रही बदनामी पर उनकी बहनों ने आपत्ति भी जताई है. अब एक्टर की मां और दोनों बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान का बचाव किया है. साथ ही तुनिशा शर्मा की मां के लगाए आरोपों पर पलटवार किया है.
तुनिशा की बहन ने कहा- तुनिशा से मेरा बहन का रिश्ता था. तुनिशा का हिजाब वाला फोटो शो का है. हम जब माइथो शो करते हैं तो हिंदी सीखते हैं. किसी लैंग्वेज का धर्म से क्या लेने देना. कोई भी भाषा बोलना कंवर्ट करना .रिलीजन पर्सनल होता है. हम किसी को फोर्स नहीं करते. आप कहां रिलीजन पर अटके हैं. यहां मेंटल हेल्थ का सवाल है.तुनिशा के हिजाब वाली फोटो सेट की है. तुनिशा ने सीन के दौरान हिजाब पहना था. उसी सीन का ये फोटो है. सेट पर गणपति सेलिब्रेशन हो रहा था. पवन शर्मा ने जो कहा कि हिजाब पहनाया है. हिजाब चैनल की तरफ से पहनाया गया है हमारी तरफ से नहीं.
मैंने तुनिशा के बर्थडे का प्लान किया था. उनकी मां इस बारे में जानती थीं.तुनिशा को फैमिली पसंद थी.उसकी मां मीडिया के साथ लैविश पार्टी चाहती थी. तुनिशा का फैमिली में बराबर इंवॉल्वमेंट था. वनीता शर्मा की मां ने कुत्ते की बात झूठी कही. तुनिशा को पेट चाहिए था. उसे प्यार चाहिए था.टैटू कोई किसी को जबरदस्त नहीं बनवाया जा सकता. टैटू बनवाना उसकी बकेट लिस्ट में दूसरी चीज थी. सारी चीजों को तोड़ मोड़कर बताया. आप मेंटल हेल्थ को हटाकर सब बातें कर रहे हो. तुनिशा की मां उनका ध्यान नहीं रख पाईं. तुनिशा काम नहीं करना चाहती थी. वो घूमना चाहती थी. हमें बहुत फक्र है कि हमने 5 महीने उसे बहुत खुशी दी है. तुनिशा की मां उन्हें बार-बार फोन करती थी. गुस्से में तुनिशा अपना फोन फेंक देती थीं. तुनिशा की मां जबरन उससे काम करवाती थी.वो शूट पर नहीं जाना चाहती थी.
तुनिशा की मां ने कहा- तुनिशा की मां ने कहा था शीजान ने थप्पड़ मारा था.जब आपको कोई बताएगा कि बच्चे ने थप्पड़ मारा था जो बतौर पेरेंट आपने क्या किया. उन्होंने आकर शीजान को थ्पपड़ क्यों नहीं मारा. उनकी इकलौती बच्ची गई हैं. किसी की इकलौती बच्ची गई और कल की डेट में उनका वकील पावर ऑफ अटॉरनी देकर जा रही है. आपकी लाइफ का एक मकसद होना चाहिए कि उसकी मौत का कारण मिला. मेरी बच्ची थी वो . हमारी फैमिली के लिए कितना मुश्किल हो गया. वो मेरी छोटी बच्ची थी. वो चली गई, दूसरी तरफ मेरा बच्चा जिसने कुछ नहीं किया. मेरे बच्चे पर आरोप लगा रही हैं. आप चाहती हूं दूसरे के बच्चा भी सुसाइड कर ले.
तुनिशा अपने को-स्टार शीजान खान की मां और बहनों के काफी करीब थीं. सोशल मीडिया पर तुनिशा संग उनकी तस्वीरें भी वायरल हैं. तुनिशा के अंतिम संस्कार में शीजान की मां और बहनें नजर आई थीं. एक्टर की बहनें और मां बिलख-बिलखकर रोती दिखी थीं. तुनिशा सुसाइड केस में जबसे शीजान का नाम सामने आया है, एक्टर की बहनों ने मीडिया और पब्लिक से उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझने की दरख्वास्त की है.
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने महज 20 साल की उम्र में प्यार के चक्कर में अपनी जान दे दी. पिछले साल 24 दिसंबर को तुनिशा ने शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई. शीजान संग रिश्ता टूटने के गम में तुनिशा परेशान थीं. वे डिप्रेशन में थीं. शीजान का उन्हें धोखा देना और रिश्ता खत्म करना तुनिशा को तोड़ गया था. तुनिशा ने शीजान संग पैचअप करने की काफी कोशिश की. अपनी मां का भी सहारा लिया. पर शीजान मूव ऑन करना चाहता था. वो तुनिशा के साथ नहीं रहना चाहता था. शीजान के प्यार में खुद को भूल चुकीं तुनिशा ने मौत को गले लगाकर हमेशा के लिए अपनी अधूरी प्रेम कहानी का किस्सा खत्म करना बेहतर समझा. बेटी की मौत के बाद तुनिशा की मां उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं.
तुनिशा की मां ने खुलासा किया था कि शीजान ने ब्रेकअप के दिन उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था. शीजान और उनका परिवार तुनिशा को हिजाब पहनने और उर्दू पढ़ने को कहता था. एक्टर की बहनें तुनिशा को दरगाह ले जाया करती थीं. तुनिशा मुस्लिमों की तरह रहने लगी थीं. शीजान की मां तुनिशा को उसकी एक्स गर्लफ्रेंड्स की बातें बोलकर परेशान करती थीं. शीजान ने शादी का वादा किया फिर धोखा दिया. एक्ट्रेस की मां का ये भी कहना था क्यों तुनिशा की बॉडी को अस्पताल ले जाने में इतनी देरी हुई?
6 महीने के रिश्ते में तुनिशा को शीजान से बेइंतहा प्यार हो गया था. मगर शीजान तुनिशा को धोखा दे रहा था. एक्ट्रेस ने शीजान की चैट पढ़ ली थी. मौत से 15 दिन पहले शीजान ने ब्रेकअप किया था. पुलिस पूछताछ में शीजान बार बार ब्रेकअप की अलग अलग थ्योरी दे रहा है. कभी रोता है, कभी धर्म और उम्र के फासले की कहानी सुनाता है. शीजान ने ब्रेकअप के पीछे श्रद्धा मर्डर केस का भी हवाला दिया था. खैर, पुलिस ने अभी तक शीजान की किसी भी थ्योरी को सच नहीं माना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story