मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने की आत्महत्या, पिता ने बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप

Subhi
22 Jun 2022 10:19 AM IST
टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने की आत्महत्या, पिता ने बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप
x
ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री की टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा का शव अपने घर में पंखे से लटकता मिला है। 23 साल की एक्ट्रेस भुवनेश्वर के नयाली इलाके में किराए के घर में रहती थीं।

ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री की टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा (Rashmirekha Ojha) का शव अपने घर में पंखे से लटकता मिला है। 23 साल की एक्ट्रेस भुवनेश्वर के नयाली इलाके में किराए के घर में रहती थीं। शव मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी और पूछताछ में जुट गई है। हालांकि, अब तक एक्ट्रेस के सुसाइड के पीछे की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिरेखा ओझा अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थीं। ये पूरी घटना 18 जून की बताई जा रही है।

एक्ट्रेस के पिता कहा कहना है, 18 जून यानी शनिवार को उन्होंने रश्मि को कई कॉल्स किए। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद उनके बॉयफ्रेंड संतोष ने उनकी मौत की खबर परिवार वालों को दी। जब पूरा परिवार घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि रश्मि और संतोष पति-पत्नी की तरह रहते थे। इसके बाद ही परिवार वालों ने संतोष को शक के घेरे में लिया है और उनपर बेटी की मौत का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन एक्ट्रेस के घर में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें रश्मिरेखा ओझा ने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। फिलहाल, इस मामले को बॉयफ्रेंड और लिव इन रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जा रहा है और जांच की जा रही है।


Next Story