मनोरंजन
श्रद्धा आर्या के शादी के दिन टीवी एक्टर शशांक व्यास हुए इमोशनल, शेयर की VIDEO
Rounak Dey
16 Nov 2021 8:11 AM GMT
![श्रद्धा आर्या के शादी के दिन टीवी एक्टर शशांक व्यास हुए इमोशनल, शेयर की VIDEO श्रद्धा आर्या के शादी के दिन टीवी एक्टर शशांक व्यास हुए इमोशनल, शेयर की VIDEO](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/16/1400296-12.gif)
x
श्रद्धा आर्या की शादी के दिन उनको कैसा लग रहा है।
Shashank Vyas Gets Emotional on Shraddha Arya's Wedding day: सीरियल कुंडली भाग्य स्टार श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज श्रद्धा आर्या शादी करने वाली हैं। इसी बीच श्रद्धा आर्या के खास दोस्त शशांक व्यास (Shashank Vyas) बेहद इमोशनल हो गए हैं। कुछ समय पहले ही श्रद्धा आर्या ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में शशांक व्यास, श्रद्धा आर्या को उनकी एक पुरानी वीडियो दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखते समय शशांक व्यास काफी इमोशनल हो गए। ऐसे में श्रद्धा आर्या ने शशांक व्यास की वीडियो बनाना शुरू कर दी। अपने इमोशन छिपाने के लिए शशांक व्यास ने अपना चेहरा फोन से छिपा लिया। हालांकि शशांक व्यास का चेहरा ये बात साफ बयां कर रहा है कि श्रद्धा आर्या की शादी के दिन उनको कैसा लग रहा है।
Next Story