मनोरंजन
हनीमून में गए TV एक्टर शाहीर शेख और पत्नी रुचिका कपूर, फोटो हुई वायरल
Rounak Dey
11 Dec 2020 12:22 PM IST

x
टीवी एक्टर शाहीर शेख ने हाल ही में गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग शादी की है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्टर शाहीर शेख ने हाल ही में गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर संग शादी की है। शादी के बाद दोनों इस समय हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। शाहीर शेख ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। दोनों ही एक जैसी ग्रीन जैकेट पहने पोज देते नजर आ रहे हैं।
फोटो शेयर करते हुए शाहीर शेख ने लिखा, "थोड़ा सब्ज, थोड़ा आसमान और तेरी मुस्कुराहत।" बता दें कि शाहीर ने गर्लफ्रेंड रुचिका से 27 नवंबर, 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। एकता कपूर की कंपनी में कार्यरत रुचिका की शादी की खबर सुनकर प्रोड्यूसर काफी शॉक्ड हो गई थीं। शादी के बाद रुचिका ने शाहीर शेख संग फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि हम दोनों एक ऐडवेंचर के लिए रवाना हो चुके हैं, जिसका नाम फॉरएवर है।
एकता कपूर ने रुचिका की इस फोटो पर कॉमेंट करते हुए लिखा था कि क्या? ये कब हुआ? तुमने कब शादी की? इसके बाद एकता कपूर ने शाहीर और रुचिका की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि बेगम रुचिका कपूर शेख, तुम दोनों को शादी की मुबारकबाद, तुम दोनों से मैं बहुत प्यार करती हूं।
वहीं, शाहीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारे रिश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि हम पहले अच्छे दोस्त हैं, फिर पति-पत्नी। एक एक्टर होने के नाते मुझे हर पल कैमरे के सामने एक किरदार में रहना पड़ता है, लेकिन मुझे एक ऐसी पार्टनर मिली है, जिसके सामने मैं वह बना रह सकता हूं, जो मैं असल में हूं।
Next Story





