मनोरंजन

TV एक्टर ने रचाई शादी, किसी को नहीं हुई कानों कान खबर

Triveni
18 Dec 2022 11:51 AM GMT
TV एक्टर ने रचाई शादी, किसी को नहीं हुई कानों कान खबर
x

फाइल फोटो 

टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में, हंसिका मोटवानी से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी रचाई है। वहीं अब टीवी एक्टर साहिल उप्पल सात फेरों में बंध गए हैं। साहिल ने 'इमली' (Imlie) की राइटर आकृति अत्रेजा (Aakriti Atreja) से शादी रचाई है।

साहिल उप्पल ने गर्लफ्रेंड संग की गुपचुप शादी
खबरों की माने तो इस कपल ने 8 दिसंबर को शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर इनका वेडिंग वीडियो और कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। दुल्हन आकृति ने रेड कलर का हैवी लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी से स्टाइल किया था। वहीं, दूल्हे राजा ने ग्रीन कलर की हैवी एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी।
साहिल-आकृति का रिसेप्शन वीडियो

शादी के बाद साहिल और आकृति ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस दौरान दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए। डीप नेकलाइन वाले व्हाइट लहंगे व डायमंड ज्वेलरी में दुल्हन आकृति बेहद खूबसूरत दिखी। इस दौरान हाथों चूड़ा, मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था। एक्टर साहिल अपनी पत्नी को मैच करते हुए ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में हमेशा की तरह काफी डैशिंग लग रहे थे। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अभी तक कोई फोटो शेयर नहीं की है।
फिल्मी में इनकी लव स्टोरी
बता दें कि साहिल और आकृति की मुलाकात 6 साल पहले उनके कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ। अपने प्यार को नाम देते हुए कपल ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया और 8 दिसंबर 2022 को एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए।
साहिल ने इन शोज में किया काम
साहिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'पिंजरा खूबसूरती का' सीरियल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले अभिनेता साहिल उप्पल ने कई बड़े सीरियल में काम किया हुआ है। इस लिस्ट में एक श्रृंगार स्वाभिमान, जीत गई तो पिया मोरे, पिया अलबेला, महारक्षक देवी, पवित्र बंधन शो शामिल है। तो वहीं, आकृति 'इमली' 'सिंदूर की कीमत' और 'नागमणि' जैसे सीरियल्स के लिए कहानी लिख चुकी हैं।

Next Story