मनोरंजन

TV actor Aman Jaiswal की सड़क हादसे में मौत

Tara Tandi
18 Jan 2025 11:33 AM IST
TV actor Aman Jaiswal की सड़क हादसे में मौत
x
Aman Jaiswal मुंबई। मुंबई में जोगेश्वरी रोड पर शुक्रवार दोपहर एक ट्रक ने टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वह 23 वर्ष के थे। जायसवाल ने टीवी धारावाहिक “धरतीपुत्र नंदिनी” में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह दुर्घटना दोपहर लगभग दौ बजे हुई जब अभिनेता ऑडिशन के लिए जा रहे थे।
अंबोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि जायसवाल को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Next Story