मनोरंजन

तुनिषा ने 24 दिसंबर से पहले आत्महत्या का प्रयास किया, परिवार को दी थी चेतावनी: सूत्र

jantaserishta.com
26 Dec 2022 5:47 PM IST
तुनिषा ने 24 दिसंबर से पहले आत्महत्या का प्रयास किया, परिवार को दी थी चेतावनी: सूत्र
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिवंगत टीवी और फिल्म अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर से पहले भी आत्महत्या करने का प्रसाय किया था। उसके पूर्व प्रेमी अभिनेता शीजान मोहम्मद खान ने इस बारे में तुनिषा के परिवार को बताया था और उनसे ध्यान रखने का कहा था। सूत्रों ने आईएएनएस को यह जानकारी दी। शीजान अब पुलिस हिरासत में हैं, तुनिषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को सदमे में पहुंचाने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि शीजान और तुनिषा रिश्ते में थे और 15 दिन पहले ही उनका रिश्ता टूटा था।
24 दिसंबर को वसई में टीवी सीरियल सेट पर तुनिषा ने शीजान के मेकअप रूम में छत के पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा से पहले शीजान 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस मृणाल सिंह को डेट कर रहे थे। नाम न छापने की शर्त पर सूत्रों ने संकेत दिया कि तुनिषा पहले से ही तनाव और डिप्रेशन के मुद्दों को जाहिर कर चुकी थीं, इसलिए उसके परिवार को इस खबर को अधिक गंभीरता से लेना चाहिए था कि तुनिशा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
सूत्रों ने बताया कि परिवार को तुनिषा की काउंसलिंग करने और उसके करीब रहने के प्रयास तेज करने चाहिए थे। ब्रेकअप से पहले शीजान और तुनिषा का रिश्ता काफी चर्चित था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में से एक में शीजान को 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर तुनिषा के लिए गाते और गिटार बजाते हुए देखा गया था।
दोनों शो के सेट पर मिले थे और तुनिषा ने शीजान के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने शीजान की बहन फलक नाज के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की थीं। चंडीगढ़ में पली-बढ़ी तुनिषा ने बहुत कम उम्र में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। तुनिषा ने 2016 में 'फितूर' के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story