मनोरंजन

ट्रोल्स दिव्यांका त्रिपाठी पर श्रद्धांजलि वाले मैसेज को कॉपी पेस्ट करने के लगाया आरोप

Rounak Dey
8 Feb 2022 5:11 AM GMT
ट्रोल्स दिव्यांका त्रिपाठी पर श्रद्धांजलि वाले मैसेज को कॉपी पेस्ट करने के लगाया आरोप
x
जो आज समाप्त हो गया है। RIP लता मंगेशकर जी।'

लता मंगेशकर अपने करोड़ों चाहने वालों को छोड़कर रविवार को इस दुनिया से विदा हो गईं। सेलेब्रिटीज, राजनेताओं, बिजनेसमैन और लता मंगेशकर के करोड़ों फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी लता मंगेशकर को अलविदा कहा और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिव्यांका ने लता मंगेशकर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कुछ पंक्तियां लिखीं।

श्रद्धांजलि देकर ट्रोल हुईं दिव्यांका


हालांकि दिव्यांका के ट्वीट किए जाने के कुछ ही देर बाद लोगों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोल्स दिव्यांका पर श्रद्धांजलि वाले मैसेज को कॉपी पेस्ट करने के आरोप लगा रहे थे। कुछ ही देर में दिव्यांका के अकाउंट पर ढेरों ट्वीट आ गए और फिर क्या था 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा रह चुकीं डेयरिंग एक्ट्रेस ने उन्हें जवाब देने का फैसला किया।
ट्रोल बोले- कहां से कॉपी किया?


दिव्यांका त्रिपाठी ने उन्हें ट्रोल कर रहे लोगों को जवाब देते हुए लिखा, 'बहुत अप्रत्यक्ष रूप से यह कहने के लिए शुक्रिया कि मैंने बहुत अच्छा लिखा है। तुम्हारे तिरस्कार में मेरी तारीफ है।' एक यूजर ने कमेंट किया था- तुमने ये लाइन्स कहां से कॉपी की हैं? दिव्यांका त्रिपाठी को उनके जिस ट्वीट के लिए ट्रोल किया गया उसमें उन्होंने लिखा था कि लता जी सदियों तक जीवित रहेंगी।
दिव्यांका त्रिपाठी ने किया था ये ट्वीट?
दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीट किया, 'आपने आज हमारे देश को एक शून्य में छोड़ दिया है लता जी। कला इतिहासकार आपके काम का अध्ययन करेंगे और आपके गीत आने वाली सदियों तक जीवित रहेंगे। आप एक संगीत विकास के युग थीं जिसे भारत ने स्वतंत्रता से पहले से आज तक देखा है, जो आज समाप्त हो गया है। RIP लता मंगेशकर जी।'


Next Story