
महीनों बाद, त्रिशा ने टूटी सगाई के बारे में चुप्पी तोड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, OnManorama से बातचीत में उन्होंने बताया, “जिस इंसान से मेरी शादी होने वाली थी, उसने मुझसे एक्टिंग बंद करने को कहा। फिल्मों के बजाय, मैंने अपनी सगाई पर फुल स्टॉप लगाने का फैसला किया। मैं तभी ब्रेक लूंगी जब मैं प्रेग्नेंट हो जाऊंगी। अगर मुझे लीड रोल ऑफर नहीं होते हैं, तो मैं ऐसे किरदार करूंगी जो मेरी इमेज को सूट करें, लेकिन मैं फिल्म इंडस्ट्री से दूर नहीं जाऊंगी। मेरी इच्छा है कि मैं अपनी आखिरी सांस तक एक्टिंग करूं।” हालांकि, 2016 में iDream Tamil के साथ एक और बातचीत में, त्रिशा ने कहा, “जब मेरी सगाई जैसी कोई चीज़ हेडलाइन बनती है, तो कभी-कभी मुझे दुख होता है। क्योंकि मैं सच में चाहती हूं कि मैं इसके बारे में बात कर सकूं। लोग कहानियां बनाते हैं।
Congratulations and Best wishes to #Trisha and #Varun ..And they are engaged👫💑 #Nayanthara @trishtrashers pic.twitter.com/FQhXrGGPRB
— Nayanthara✨ (@NayantharaU) January 23, 2015





