मनोरंजन

Tripti डिमरी की किस्मत चमकी, 'स्पिरिट' समेत कई बड़ी फिल्मों में करेंगी जलवा

Ashish verma
31 May 2025 9:28 PM IST
Tripti डिमरी की किस्मत चमकी, स्पिरिट समेत कई बड़ी फिल्मों में करेंगी जलवा
x
Tripti डिमरी की किस्मत चमकी

New Delhi.नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी ने दमदार किरदार निभाया था। इसके बाद वह कुछ ही समय में देशभर की क्रश बन गईं। सिनेमा प्रेमी उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। एनिमल ने तृप्ति को रातों-रात स्टार बना दिया। इससे पहले भी उन्होंने कई अहम रोल निभाए हैं, लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म में अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। तृप्ति डिमरी का नाम भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुका है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस आने वाले दिनों में किन फिल्मों में नजर आएंगी।एनिमल में भाभी 2 के रोल में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी भी काफी बढ़ गई है।

सिनेमा प्रेमी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि इन दिनों वह फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं।स्प्रिट में प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति डिमरीरणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे स्टार्स के साथ काम करने के बाद इन दिनों वह प्रभास स्टारर स्पिरिट को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण के हाथ से यह फिल्म निकल जाने के बाद अब यह सीधे तृप्ति की झोली में आ गिरी है। संदीप रेड्डी वांगा की इस पैन इंडिया फिल्म में वह बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। फिल्म के लिए उनके नाम की घोषणा भी हो चुकी है। इसके अलावा तृप्ति के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।


Next Story