मनोरंजन

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर रिलीज

Rani Sahu
26 Jan 2023 12:30 PM GMT
फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज
x
25 जनवरी को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दबंग खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद इस फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। सलमान खान को एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस फिल्म का वेट कर रहे हैं।
शहनाज गिल का बॉलीवुड में डेब्यू
आपको बता दें कि ट्रेलर के रिलीज होने के बाद बिग बॉस फेम और पंजाबी सिंगर एक्ट्रेस शहनाज गिल ट्विटर पर ट्रेंड होने लगीं। दरअसल शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शहनाज गिल को ट्रेलर में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा हर कोई शहनाज की तारीफ कर रहा है। बता दें कि ट्रेलर में शहनाज साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है।
ट्विटर पर ट्रेंड हुईं फैंस शहनाज
किसी का भाई किसी की जान फिल्म के ट्रेलर में शहनाज गिल साउस इंडियन अटायर में नजर आ रही हैं। शहनाज ने ब्लू रंग की सिल्क साड़ी और पीच पिंक कलर का ब्लाउज पहना हुआ हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। शहनाज गिल के इस लुक की फैंस तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं रूक रहे हैं।
फैंस ने किया कमेंट
ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए फैंस शहनाज गिल की तारीफ कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा, डेब्यू हो तो ऐसा हो, एक झलक में ही शहनाज गिल हैशटेग ट्रेंड होने लगीं। एक ने कहा आप पर गर्व है बेबी गर्ल। एक अन्य यूजर ने लिखा बधाई हो शहनाज आप इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story