
x
मुंबई। बेशरम रंग गाने से विवादों में घिरी शाहरुख खान की फिल्म पठान का आज मंगलवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम के साथ होती है, जो एक टेररिस्ट ग्रुप का हिस्सा हैं। जॉन की टीम कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है और उनका अगला निशाना भारत है।
देश को बचाने के लिए स्पाई एजेंट शाहरुख खान यानी पठान को बुलाया जाता है, जो जेल में सजा काट रहा है। इस मिशन पर मुस्तैद पठान की मुलाकात अपने जैसी दूसरी स्पाई एजेंट दीपिका पादुकोण से होती है, जो मिशन के लिए पठान के साथ हाथ मिलाना चाहती है, लेकिन पठान की उसके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।
फिल्म का ट्रेलर फुल एक्शन से भरपुर है। फिल्म में शाहरुख एक सोल्जर की भूमिका निभा रहे हैं। शाहरुख के किलर एक्शन के साथ उनके लुक्स, फिजिक्स और दीपिका संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। ट्रेलर देखकर लग रहा है 2023 में शाहरुख बड़ा धमाका करने वाले हैं। बता दें कि पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story