मनोरंजन

‘Kaaleen Bhaiya’ और ‘गुड्डू पंडित’ की ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज

Mohammed Raziq
21 Jun 2024 1:02 PM IST
‘Kaaleen Bhaiya’ और ‘गुड्डू पंडित’ की ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज
x
Mumbai मुंबई : मिर्जापुर’ वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का अपार मनोरंजन किया। फैंस ने इस पर भरपूर प्यार लुटाया। इसके दोनों सीजन सुपरहिट रहे। लोगों में पिछले 2 साल से इसके तीसरे सीजन के लिए जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इसका टीजर सामने आया था। इसमें एक्टर कुलभूषण खरबंदा की आवाज में सुनाई देता है कि अभी शेर घायल है, लेकिन वापस लौटेगा।

आज गुरुवार (20 जून) को ‘मिर्जापुर 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। पहले दो सीजन की जैसे इस बार भी राजनीति और खून-खराब देखने को मिलेगा। ट्रेलर की शुरुआत में नेताजी कहते हैं, “निर्दोष जान-माल की हानि से उनका दिल 'कोरोना' से भर आया है।
” इसके बाद गुड्डू पंडित (अली फजल) आते हैं, जो मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने को तैयार हैं।
हाथों में हथौड़ा लिए गुड्डू ने चौराहे पर लगी कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की मूर्ति को तोड़ दिया। कालीन की पत्नी बीना त्रिपाठी (रसिका दुग्गल) गुड्डू के सपोर्ट में हैं।
दूसरी ओर, गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) कुछ बड़ी योजना बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि ‘मिर्जापुर 2’ में गुड्डू ने कई दुश्मन बना लिए थे। उसके पीछे कालीन भैया के गुंडे पड़े हुए हैं। माधुरी यादव, छोटे शुक्ला और अन्य लोग कालीन भैया की इमेज को बरकरार रखने की कोशिश करते हैं। सबका लक्ष्य गुड्डू का खात्मा करना है। इस सीरीज के डायरेक्टर गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर हैं। 10 एपिसोड की सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
Next Story