मनोरंजन

इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की 'भोला' का ट्रेलर

Rounak Dey
2 March 2023 4:34 PM IST
इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की भोला का ट्रेलर
x
जिसमें अजय के साथ एक तब्बु भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटिड फिल्म भोला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर पर सबकी निगाहें है। वहीं, मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी अजय ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।
अजय ने किया भोला के ट्रेलर डेट का ऐलान
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने जानकरी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस वीडियो में अजय का फिल्म से लुक दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- भोला की दीवानगी शूरू! चार दिनों में यानि 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर आउट हो जाएगा। पोस्ट सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।
साउथ की इस फिल्म की रीमेक है भोला
बता दें कि, भोला में अजय निर्देशन की भी जिम्मेदारी निभा रहे है। साथ ही वह फिल्म में सह-निर्माता भी है। यह फिल्म तमिल कैथी की हिंदी रीमेक है। जिसमें अजय के साथ एक तब्बु भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Next Story