मनोरंजन

’​72 Hoorain’ का ट्रेलर लॉन्च! दिखाया गया आतंकवाद की दुनिया का काला सच

HARRY
28 Jun 2023 3:03 PM GMT
’​72 Hoorain’ का ट्रेलर लॉन्च! दिखाया गया आतंकवाद की दुनिया का काला सच
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बीते कुछ दिनों से फिल्म ‘​72 हूरें’ चर्चाओं का विषय बनी हुई है। हाल ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को विवादित बताकर रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद मेकर्स पीछे नहीं हटें और ट्रेलर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया। ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है जिस पर लोगों के अलग- अलग रिएक्शन आ रहे है। फिल्म की कहानी आतंकवाद पर आधारित(Based) है। ट्रेलर में दिखाया गया है।

आतंकवादी लोगों का ब्रेनवॉश करते है। इसके बाद वो उन्हें मासूम लोगों को मारने के लिए मजबूर करते है। ट्रेलर के मुताबिक आंतकवादियों का मानना है कि जो इंसान अपनी जान कुर्बान करके लोगों को जिंदगी तबाह करते है। खुदा उसे जन्नत में पनाह देते है। फिल्म के प्रोडूयूसर अशोक पंडित ने ट्रेलर रिजेक्ट किए जाने पर नाराजगी जताई है उनका कहना है कि यह बहुत ही संजीदा मामला है।

नेशनल अवॉर्ड विनिंग मूवी के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इनकार करने की जवाबदेही सेंसर के सभी अधिकारियों की है। फिल्म को संजय पूरण सिंह चौहान ने डायरेक्ट किया है। आपको बता दें ’72 हूरें’ 7 जुलाई 2023 को 10 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा लीड रोल में है।

Next Story