मनोरंजन
दुखद: शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर के पिता का हुआ निधन
Rounak Dey
29 March 2023 4:50 PM IST

x
बता दें कि अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
टेलीविजन सीरीज शार्क टैंक इंडिया फेम अशनीर ग्रोवर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी भारत पे के फाउंडर अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इमोशनल पोस्ट के जरिए दी है। इस दुखद घड़ी पर यूजर्स अशनीर को हौसला बढ़ा रहे हैं।
अशनीर ग्रोवर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, 'बाय पापा, लव यू। स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नानाजी और नानीजी का ख्याल रखना। अशोक ग्रोवर (पुत्र नंद लाल ग्रोवर) 04.08.1953 - 28.03.2023'।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अशनीर के पिता के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें कि अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
Next Story





